फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘तंबाकू की लत लगे तो पानी पिएं’

Fri, 31 May 2013 05:30 AM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। ‘यदि आप गुटखा, बीड़ी-सिगरेट या खैनी आदि के लती हैं और इसे छोड़ना चाहते हैं तो जब तंबाकू की लत लगे तो एक गिलास पानी पिएं। ऐसा करने से ब्रेन से निकोटीन की जो डिमांड आती है, वह खत्म हो जाती है। तंबाकू के लती लगातार ऐसा करते इस लत से निजात पा सकते हैं।’ यह जानकारी तंबाकू निषेद्य दिवस की पूर्व संध्या पर जेके कैंसर संस्थान के निदेशक डॉ. अवधेश दीक्षित ने जेके कैंसर संस्थान में प्रेसवार्ता में दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नगर में करीब 50 हजार कैंसर रोगी हैं। इनमें से 30 फीसदी को मुख कैंसर है। यहां हर साल डेढ़ से दो हजार को मुख कैंसर होता है। हर साल दो फीसदी की रफ्तार से यह बीमारी बढ़ रही है। युवाओं में भी कैंसर बढ़ रहा है। शुरुआती स्टेज में इलाज कराने से इस रोग से निजात पाई जा सकती है।


तंबाकू की लत छोड़ने के टिप्स
- टुबैको च्विंगम खाएं, पर धीरे - धीरे इनकी संख्या घटाते हुए बंद करें
- जब लत महसूस हो तो एक गिलास पानी पिएं
- जिस कार्य में मन लगता हो लत लगते समय खुद को उसी कार्य में व्यस्त कर लें
- मेडीटेशन करें
- खाना खाने के बाद तंबाकू की लत लगे तो सौंफ खा सकते हैं
- लत छोड़ने के लिए लौंग, इलायची या गरी भी खा सकते हैं
- काउंसलर (कैंसर मनोवैज्ञानिक) से मिलें
- टमाटर, गाजर, आम, आंवला खाएं

ओरल कैंसर पर शोध, डॉ. सैनी को गोल्ड मेडल
जेके कैंसर संस्थान के जूनियर डॉक्टर सुरेंद्र कुमार सैनी ने प्री ओरल कैंसर पर शोध किया है। इस पर उन्हें संस्थान की तरफ से 31 मई को गोल्ड मेडल दिया जाएगा। निदेशक डॉ. दीक्षित ने बताया कि प्री ओरल कैंसर पर यह विश्व में अपनी तरह का पहला शोध है। कैंसर संस्थान के जूनियर डॉक्टर उमेश ने भी प्री कैंसर और इसके ट्रीटमेंट पर शोध किया है। इस शोधपत्र को जर्मन के बहुचर्चित जर्नल ‘लैंबर्ड’ ने पिछले हफ्ते प्रकाशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें