कानपुर। वोटर लिस्ट की गलतियां जल्द सुधारी जाएंगी। वोटर कार्ड पर कई तरह की गलतियां हैं। एक ही विधानसभा क्षेत्र में एक ही मतदाताओं के नाम दो बार दर्ज हैं। वोटर लिस्ट जल्द दुरुस्त करने को कहा गया है।
सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक में उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी रमेश चंद्र राय ने कहा कि वोटर लिस्ट में एक ही वोटर के नाम दो-दो जगह हैं। पति की जगह पिता और पिता की जगह पति का कोड वर्ड पड़ा है। पति के लिए एच और पिता के एस या डी प्रयोग होता है। वोटर लिस्ट में कई वोटरों की फोटो नहीं है। डुप्लीकेट वोटर कार्ड में भी कई तरह की गलतियां है। इन सभी गलतियों को देखकर लगता है कि बीएलओ ने ठीक तरह से काम नहीं किया है। इन गलतियों को सुधारने के लिए चुनाव आयोग विशेष अभियान चला रहा है। इसका समय 30 अप्रैल तय है। उन्होंने समीक्षा करते हुए कहा कि हालांकि कानपुर का वोटर लिस्ट दुरुस्त करने का काम ठीक चल रहा है। फिर भी इस पर और ध्यान देने की जरूरत है। बैठक में एडीएम सप्लाई आरएन वाजपेयी, एसीएम 2 और 3 को छोड़कर सभी एसीएम और एसडीएम मौजूद थे।