फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगलूरू और कोलकाता की ट्रेनों का 11 से पुखरायां में स्टापेज

Sun, 03 Mar 2013 05:31 AM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पुखरायां से बंगलूरू और कोलकाता जाने वाले यात्रियों के लिए एक खुशखबरी है। गोरखपुर से यशवंतपुर(बंगलूरू) और झांसी से कोलकाता को चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टापेज 11 मार्च से पुखरायां स्टेशन पर कर दिया गया है। रेलवे बोर्ड के सदस्य शेख मोहम्मद ने स्टापेज की पुष्टि करते हुए बताया कि 5015 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस दोपहर 14:17 बजे पुखरायां पहुंचेगी और दो मिनट बाद चल देगी। इसी तरह बंगलूरू से आने वाली 5016 एक्सप्रेस ट्रेन तड़के 3:30 बजे आकर दो मिनट बाद कानपुर को चल देगी। इसी तरह झांसी से कोलकाता जाने वाली 1105 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन रात 11:30 बजे पुखरायां पहुंचेगी और दो मिनट बाद रवाना होगी। कोलकाता से झांसी आने वाली 1106 एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 5:30 बजे आकर दो मिनट बाद झांसी को रवाना हो जाएगी। इन ट्रेनों में पुखरायां स्टेशन का आरक्षण भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

--------
दिल्ली के लिए जुलाई में दौड़ेगी नई ट्रेन!
- अमृतसर को प्रस्तावित ट्रेन के संचालन में अभी तकनीकी दिक्कतें
- दोनों प्रस्तावित नई ट्रेनों का स्टापेज कन्नौज और गुरसहायगंज में होगा
स्टाफ रिपोर्टर
कानपुर। पिछले साल और इस बार (2013-2014) के रेल बजट में कानपुर से अमृतसर और दिल्ली को घोषित दोनों नई ट्रेनों में से एक का संचालन 31 जुलाई तक होने लगेगा। अमृतसर को प्रस्तावित दूसरी ट्रेन के संचालन में अभी तकनीकी दिक्कतें हैं। कासगंज से बरेली के बीच अभी आमान-परिवर्तन का काम जारी है। इन ट्रेनों का स्टापेज कन्नौज और गुरसहायगंज स्टेशनों पर होगा।
दिल्ली-हावड़ा रूट व्यस्त होने से इस रूट पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की लिमिट के कारण रेल मंत्री ने बजट में कानपुर को दिल्ली के लिए नई ट्रेन का तोहफा तो दिया पर इसका रूट वाया फर्रुखाबाद कर दिया। इसकी घोषणा के साथ ही इसके स्टापेज भी पहले से ही तय कर दिए गए। इसकी पुष्टि रेलवे के उच्च अफसरों ने की है। कन्नौज और गुरसहायगंज स्टेशन की अमृतसर से पहली बार कनेक्विटी होगी। इस रूट पर चल रही कालिंदी एक्सप्रेस से दिल्ली की कनेक्विटी तो पहले से थी।
विज्ञापन


----------
बिल्हौर में स्टापेज देने की मांग
मिश्रिख संसदीय क्षेत्र के सांसद अशोक रावत ने बताया कि कानपुर से दिल्ली वाया फर्रुखाबाद प्रस्तावित नई ट्रेन का स्टापेज बिल्हौर स्टेशन पर कराने के लिए रेल मंत्री को पत्र दिया है। उनका कहना है कि बिल्हौर इस रूट का प्रमुख स्टेशन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें