फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर से अगवा बच्चा छुड़ाया

Thu, 14 Feb 2013 05:31 AM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। शाहजहांपुर के एक ढाबे से दो दिन पहले एक टैंकर चालक ने 11 साल के मुजाहिर को झांसा देकर अगवा कर लिया। टैंकर के कानपुर में होने की सूचना पर एसएसपी ने देर रात वाहन चेकिंग के आदेश दिए। इसी दौरान शिवराजपुर पुलिस ने मालपुर तिराहे के निकट से टैंकर पकड़ लिया और उसमें से बच्चे को बरामद कर लिया। टैंकर चालक ने पुलिस को बताया कि वह घरेलू काम के लिए बच्चे को लेकर आया था। हालांकि पुलिस को उसकी बातों पर यकीन नहीं है। पुलिस का मानना है कि चालक के तार किसी किडनी बेचने वाले गैंग से जुड़े हैं। चालक को कस्टडी रिमांड में लेकर सच उगलवाने का प्रयास किया जाएगा। गुरुवार को पीसीआर के लिए कोर्ट में अर्जी दी जाएगी। इधर, मुजाहिर को उसके दोस्त और ढाबा मालिक केसुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

मुजाहिर शाहजहांपुर के कलान कस्बा में रहने वाले रफीक का बेटा है। गांव में रहने वाला मुजाहिर का दोस्त कैफ मोहम्मद शाहजहांपुर के ही सत्कार ढाबा में काम करता है। मुजाहिर उसके साथ सोमवार को ढाबे आया था। शाम को ढाबे में आया एक टैंकर चालक बहाने से उसे लेकर भाग निकला। कैफ ने कड़ी मशक्कत के बाद टैंकर चालक का नाम और मोबाइल नंबर ढूंढ निकला। मंगलवार रात कैफ ने चालक को फोन किया तो उसने कहा कि मुजाहिर उसके साथ नहीं है और वह बिल्हौर पहुंच चुका है। कैफ ने पुलिस को सूचना दी। शाहजहांपुर पुलिस ने एसएसपी कानपुर यशस्वी यादव को मामले से अवगत कराया। एसएसपी ने सभी थानेदारों को वाहन चेकिंग शुरू करने के आदेश दिए। शिवराजपुर थानाध्यक्ष जेपी यादव ने बताया कि चेकिंग के दौरान मालपुर तिराहे के निकट एक ढाबे में टैंकर खड़ा दिखा। उसके केबिन से मुजाहिर को बरामद कर लिया गया। पकड़ा गया टैंकर चालक मुख्तार अंसारी रामपुर के सुहार थानार्न्तगत हसनपुर गांव का रहने वाला है। पूछताछ में पहले तो मुख्तार ने कहा कि मुजाहिर उसका ही बेटा है। पुलिस के सख्ती करने पर मुख्तार ने बताया कि वह मुजाहिर को अपने घर काम-काज के लिए ले जा रहा था। थानाध्यक्ष ने कहा कि मुख्तार की बात उनके गले नहीं उतर रही है। आशंका है कि मुख्तार के तार कानपुर के किडनी बेचने वाले किसी गैंग से जुड़े हैं। वह बच्चे की डिलीवरी पहुंचाने जा रहा था। बुधवार देर शाम पुलिस ने ढाबा के मालिक और कैफ को शिवराजपुर थाने बुलाकर मुजाहिर को उनकी सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें