फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने फूंके शिंदे के पुतले

Fri, 25 Jan 2013 05:31 AM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। आरएसएस पर गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के बयान के खिलाफ गुरुवार को भाजपाइयों का गुस्सा फूट पड़ा। भाजपाइयों ने शहर के 21 मंडलों में शिंदे का पुतला फूंका। सिविल लाइंस मंडल ने शिंदे के पुतले की शव यात्रा निकाली। इस मौके पर ‘हिंदू भगवा का अपमान-नहीं सहेगा हिंदुस्तान’, ‘सुशील कुमार शिंदे इस्तीफा दो’, मनमोहन सिंह-सोनिया गांधी मुर्दाबाद आदि नारे लगाए गए।
विज्ञापन

भाजपा सिविल लाइंस मंडल के कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस से शिक्षक पार्क तक पुतले की शव यात्रा निकाली और नारेबाजी करके पुतला फूंक दिया। इसी तरह गीतानगर मंडल ने गुरुदेव पैलेस चौराहे पर शिंदे का पुतला फूंका। भाजपाइयों का कहना था कि शिंदे के बयान से देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को कमजोर करने की कोशिश की है। कल्याणपुर मंडल ने क्रासिंग तिराहे पर पुतला फूंका। लालबंगला और हरजेंदरनगर में कांग्रेस मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पुतलों को आग के हवाले कर दिया गया। इसी तरह कौशलपुरी मंडल, किदवईनगर मंडल, लाजपतनगर मंडल में महेंद्र तिवारी व अन्य पदाधिकारियों ने अपने क्षेत्रों में पुतले फूंके। मरियमपुर चौराहा, बिरहाना रोड पर भी भाजपाइयों ने पुतले फूंके। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मनोज मिश्र ने कहा कि वोट बैंक की राजनीति के चलते कांग्रेस नेता इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। पुतले दहन करने वालों में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी दिनेश राय, सुनील बजाज, वीरेश त्रिपाठी, दिनेश बाबा, नीलिमा कटियार, राघवेंद्र सिंह, मोहित पांडेय, चंद्र कुमार गंगवानी, सुनील कटियार, सत्येंद्र पांडेय, हरि ओम दुबे, महेंद्र तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें