फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपू स्टाइल में होगी ‘सिगरेट की तरह’

Tue, 11 Dec 2012 05:30 AM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। 14 दिसंबर को रिलीज होने वाली फिल्म ‘सिगरेट की तरह’ में कंपू का खास स्टाइल नजर आएगा। यह फिल्म न केवल भटके युवाओं को सही राह दिखाएगी बल्कि उन्हें नो स्मोकिंग के लिए प्रेरित भी करेगी। यह दावा है फिल्म के अभिनेता भूप यदुवंशी, अभिनेत्री मधुरिमा तुली और गायिका कविता सेठ का। वह सोमवार को फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में ‘अमर उजाला’ के दफ्तर पहुंचे थे। पेश है फिल्म के कलाकारों से बातचीत के खास अंश।
विज्ञापन

‘भटके युवाओं की कहानी है फिल्म’
फिल्म के अभिनेता और कंपू के छोरे भूप यदुवंशी कहते हैं कि यह फिल्म आज के भटकते नौजवानों की कहानी है। उनकी माने तो आज शाहरुख या सेक्स नहीं बल्कि फिल्मों का विषय पसंद किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फिल्म के दो सबसे हिट डायलॉग ‘हट्टा कट्टा तो हम स्कूल में चलाया करते थे..’ और ‘अबे उसका भोकाल है तो हम का उससे कम हैं बे’ खास कनपुरिया अंदाज से लबरेज हैं। भूप की अगली फिल्म ‘मिसटेकेन’ फरवरी में शुरू हो रही है। उस फिल्म में वह सरबजीत की भूमिका में हैं। किसान गजेंद्र सिंह के बेटे भूप यदुवंशी उर्फ भूपेंद्र सिंह यादव सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत और मां विजय लक्ष्मी के आशीर्वाद को देते हैं। बकौल भूप उनकी स्कूलिंग शहर में ही हुई है। वह 2008 में मुंबई गए थे। उन्होंने नादिरा के एकजुट थियेटर से एक्टिंग भी सीखी है। भूप ने फिल्म में ईरा ट्रेजवाला पर फिल्माए गए आइटम सांग ‘एक कश तो लो जरा’ के हिट होने की उम्मीद जताई है।
‘ये पब्लिक सब जानती है’
2003 में मिस उत्तरांचल रह चुकी फिल्म की हिरोइन मधुरिमा तुली भले ही देहरादून से हो लेकिन उनका दिल यूपी में बसता है। दो तेलगू फिल्मों में काम कर चुकी मधुरिमा की माने तो जो नये कलाकार सेक्सी अपील और भद्दे आइटम से जल्दी से जल्दी शोहरत पाने की चाहत रखते हैं उनका करियर बहुत जल्द गिरता है। क्योंकि ये पब्लिक सब जानती है। 6 साल तक शास्त्रीय उड़ीसी नृत्य की शिक्षा ले चुकी मधुरिमा इससे पहले छोटे परदे पर ‘कस्तूरी’ सीरियल में तनु नाम की लड़की का किरदार निभा चुकी हैं। उनका दावा है कि इस फिल्म का सूफी अंदाज वाला संगीत दर्शक खासा पसंद करेंगे। मधुरिमा की दूसरी फिल्म 2013 में रिलीज हो रही है।
विज्ञापन

सूफी गीत पसंद करेंगे युवा
इस फिल्म में अपना संगीत देने वाली गायिका कविता सेठ का कहना है कि ‘मुझको खुद से जो तूने जुदा किया...’ सूफी अंदाज का गीत काफी अच्छा है। फिल्म माई फ्रेंड पिंटो में ‘इंतजार’ और वादा फिल्म में सूफी गीत गा चुकी कविता ने हाल ही में अमिताभ बच्चन के लिए एक गीत गाया है। बड़े बजट वाली इनकी फिल्म ‘तृष्णा’ जनवरी में रिलीज हो रही है। कविता ने 2005 में सतीश कौशिक की फिल्म से करियर की शुरूआत की थी।
---------------------
इनसेट
--------------------
नारायणा इंस्टीट्यूट में स्टूडेंट्स को नचाया
नारायणा इंस्टीट्यूट पहुंचे भूप यदुवंशी, मधुरिमा तुली और कविता सेठ के साथ एंकर नेहा आर्या ने स्टूडेंट और फैकल्टी को खूब नचाया। विक्रांत चौधरी, आयुष, कुश, मीनू वर्मा, निधि सिंह और हर्षिता सिंह ने फिल्म की गीतों पर जबरदस्त डांस किया। मौके पर कलाकारों ने स्टूडेंट्स को फिल्म की सीडी और टीशर्ट भी खूब बांटी। कार्यक्रम के दौरान देर शाम तक स्टूडेंटे्स का हिप हिप हुर्रे चलता ही रहा..। प्रिया सिंह, निरमिती, प्रतिभा और डिंपल ने कलाकारों की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें