फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपू में 20 लाख का कुत्ता बिखेरेगा जलवा

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। डॉग शो के शौकीनों के लिए खुशखबरी। कानपुर कैनल क्लब की ओर से 24 नवंबर को 39-40 वां आल इंडिया ब्रीड चैंपियनशिप डॉग शो का आयोजन पालिका स्टेडियम में किया जा रहा है। इस शो के आकर्षण का केंद्र 20 लाख का कुत्ता साइबेरियन हस्की और अकिता होंगे। पूरे शो में 35 प्रजातियों के 400 से अधिक डॉग भाग लेंगे। सभी के लिए इस शो में प्रवेश मुफ्त रहेगा। शो सुबह 10 से शाम 5 बजे तक चलेगा।
विज्ञापन

प्रेसक्लब में कानपुर कैनल क्लब के सचिव मनीष सिंह चौहान ने बताया कि इस शो का आयोजन दि कैनल क्लब आफ इंडिया, चेन्नई के मानकों के आधार पर किया जाएगा। इस शो में चेन्नई से पंजीकृत डॉग ही भाग ले सकेंगे। राम प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि डॉग शो में बेस्ट 8 चुने जाएंगे। निर्णायक मंडल में डेनिल क्विी (इंडोनेशिया) और राजीव सांडिलया (भारत) होंगे। विनय दीक्षित ने बताया कि शो में सबसे छोटी प्रजाति का चिआऊऊआ और बड़ी प्रजाति का ग्रेटडेन डॉग भी शामिल होगा। वहीं, 10,000 रुपए का रामपुरा हाउंड डॉग भी भाग लेगा। उन्होंने बताया कि शो में सबसे महंगा डॉग 20 लाख का साइबेरियन हस्की होगा। इसके अलावा फोक्स, टैरियर, विपेट, स्टेर्फंड, तिब्बतिन, रफ आदि डाग होंगे। वार्ता में राजीव पांडेय, सौरभ शुक्ला, नवीन भाटिया, विकास कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें