कानपुर में काकादेव निवासी ई-रिक्शा चालक की बेटी 9वीं की छात्रा ने मां की डांट से नाराज होकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार को उसे फंदे से लटका देख घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
काकादेव थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर कच्ची मढ़ैया निवासी ई रिक्शा चालक वीरपाल गौतम की बड़ी बेटी प्रिया ज्ञान निकेतन स्कूल से 9वीं की पढ़ाई कर रही थी। परिवार में मां शकुंतला के एक भाई और दो बहनें हैं।
वीरपाल ने बताया कि शकुंतला लोगों के घरों में काम करके गृहस्थी चलाने में उनकी मदद करती है। सोमवार को किसी बात पर शकुंतला ने प्रिया को डाट लगाई थी। इससे नाराज होकर उसने देर रात फंदे से लटककर जान दे दी।