वोटर लिस्ट से हटे मतदाताओं के नाम
कानपुर में जनवरी से अगस्त तक चले पुनरीक्षण अभियान में वोटर लिस्ट से 95,500 नाम हटाए गए हैं। इन सभी वोटरों में से ज्यादातर दूसरी जगह शिफ्ट हो गए थे। शादी होने के कारण बेटियों के नाम भी हटाए गए हैं। वहीं निधन होने के कारण भी मतदाताओं के नाम हटे हैं। इस पुनरीक्षण अभियान में निर्वाचन आयोग का पूरा ध्यान एक ही वोटर के दो-दो जगह दर्ज नाम से एक जगह से हटाने पर था। एडीएम फाइनेंस/उप जिला निर्वाचन अधिकारी शत्रुघ्न सिंह का कहना है कि अब नए वोटर बनाने पर जोर रहेगा।
वोटरों की स्थिति
बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र में 8503 मतदाता, बिठूर में 6753, कल्याणपुर में 13004, गोविंद नगर में 13135, सीसामऊ में 12875, आर्य नगर में 6228, किदवई नगर में 11387, कैंट में 6738, महाराजपुर में 6378, घाटमपुर में 10499 वोटर घटे हैं। कुल मिलाकर 95500 वोटरों की संख्या कानपुर नगर की वोटर लिस्ट से कम हुई है। मौजूदा समय में कानपुर में कुछ वोटरों की संख्या प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार 3315388 है जबकि 5837 वोटर इस साल बढ़े हैं।