बैंकों में तीन दिन की छुट्टी के बाद मंगलवार को एटीएम में कैश की आस लगाए लोगों को निराशा ही हाथ लगी। शहर भर के 95 फीसदी एटीएम खाली रहे। गुमटी स्थित लीड बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा के रीजनल आफिस के एटीएम बूथ तक करेंसी से खाली रहे।
फजलगंज स्थित एसबीआई के सबसे बड़े करेंसी चेस्ट के दोनों एटीएम ठप रहे। यहां बार-बार लोग इस आस में चक्कर लगाते रहे कि ये प्रमुख बैंक हैं और यहां करेंसी की कमी नहीं रहती, लेकिन दिन ढलने तक इन एटीएम में कैश नहीं भरा गया था। यही हाल अन्य बैंकों के एटीएम का रहा। गुमटी, बर्रा, साकेतनगर, रतनलाल नगर, औद्योगिक क्षेत्र दादानगर, पनकी, फजलगंज में एक भी एटीएम नहीं चला।
बैंकों में मिला कैश
एटीएम कार्ड लेकर भटक रहे लोगों ने बैंकों ने राहत दी। खाताधारकों ने चेक या विड्रॉल लेकर बैंकों से पैसे निकाले। बैंक में करेंसी उपलब्ध रही और लोगों को पांच से 10 हजार रुपये तक दिए गए।