चंदारी सुजातगंज न्यू पीएसी मोड़ निवासी पृथु अवस्थी के मुताबिक वह कार खरीदना चाहते थे। लाजपतनगर निवासी अपने दोस्त सतवीर सिंह राठौर से बातचीत की। सतवीर ने अपने मित्र अभिषेक श्रीवास्तव से मिलवाया। कहा कि अभिषेक का सिबिल स्कोर बहुत खराब है। यदि उसके नाम पर वाहन फाइनेंस करा दिया जाए तो उसका सिबिल सुधर जाएगा। भरोसे में आकर पृथु ने कुल 2.80 लाख रुपये दे दिए। बीती 22 जुलाई को दोनों पक्षों में करारनामा भी हुआ कि दो लाख रुपये में गाड़ी पृथु को हस्तांतरित कर दी गई है। हालांकि आरोपियों ने गाड़ी की डिलीवरी से पहले ही बुकिंग निरस्त कराकर पूरी रकम अपने खाते में वापस मंगवा ली। विरोध करने पर 1,85,000 रुपये दिए। शेष 95 हजार हड़प लिए। रावतपुर थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर जांच की जा रही है।