फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 9474 मतदाता आज चुनेंगे नगर पंचायत बिठूर का अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बिठूर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को मतदान हाेंगे। इसके लिए बिठूर में पांच केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 9474 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। केंद्रों और 10 बूथों पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। नगर पंचायत भवन को स्ट्रांग रूम बनाया गया है। चुनाव में एक जोनल मजिस्ट्रेट और दो सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। सोमवार को एसपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन



यहां सात उम्मीदवार नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मैदान में हैं। बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा के बड़े भाई राना समरेंद्र सिंह भी चुनाव लड़ रहे है। विधायक की मां डॉ. निर्मला सिंह नगर पंचायत बिठूर की अध्यक्ष थीं। उनके निधन के बाद सीट रिक्त होने पर उपचुनाव कराया जा रहा है। चुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने अपना सिंबल भी दे रखा है हालांकि सपा ने किसी उम्मीदवार को सिंबल नहीं दिया है।


ये हैं मतदान केंद्र

1- कन्या प्राथमिक विद्यालय बिठूर

2-शहीद भगत सिंह स्कूल

3-प्राथमिक विद्यालय बिठूर प्रथम

4-कृष्णानंद जूनियर हाईस्कूल बिठूर

5-बेसिक प्राइमरी स्कूल बिठूर


आज बंद रहेंगे बाजार और प्रतिष्ठान

मतदान में एसीपी और इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों के अलावा क्यूआरटी, पीएसी, फायर ब्रिगेड और डेढ़ सौ से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। चुंगी चौराहा, शनि देव चौराहा और परियर गंगा पुल के पास बैरिकेडिंग लगा दी गई है। इसके अलावा सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें