इटावा। कांधनी और नगला हीरालाल स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में शैक्षिक सत्र 2024-25 में प्रवेश के लिए शुक्रवार को परीक्षा कराई गई। जिला समाज कल्याण अधिकारी रवींद्र कुमार शशि ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। कुल 680 सीटों के लिए हुई प्रवेश परीक्षा में 93 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि परीक्षा का परिणाम दो अप्रैल तक आएगा। परीक्षाफल राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड होगा। दिनेश सिंह व डाइट प्रवक्ता गायत्री वर्मा मौजूद रहीं। (संवाद)