फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे दो लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। विदेश में नौकरी के नाम पर तीन युवकों ने सफीपुर निवासी एक युवक से दो लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


सफीपुर कोतवाली के शेखजादगान निवासी यासीन ने बताया कि विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर सदर कोतवाली के सिकंदरपुर निवासी कुतुबशाह, करीम शाह व नसीम शाह ने उससे 12 जनवरी 2017 को दो लाख रुपये लिए थे। रुपये लेने के बाद उन्होंने उसे कुवैत का टूरिस्ट वीजा पकड़ा दिया। इसके बाद उसे कई माह तक इधर-उधर टरकाते रहे। पीड़ित ने बताया कि हाल ही में उसने जब रुपये वापस लेने के लिए दबाव बनाना शुरू किया तो आरोपियों ने उसे घर बुलाया और पीट दिया।

पीड़ित यासीन ने बताया कि उसने कार्रवाई के लिए पूर्व में भी कोतवाली में तहरीर दी थी लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। मारपीट के बाद पुलिस को तहरीर दी तो पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सदर कोतवाली प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-पीड़ित का आरोप, रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने पीटा
-सदर कोतवाली में तीन आरोपी युवकों पर दर्ज हुआ मुकदमा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें