चित्रकूट। जिले की जिला जेल में कुख्यात डाकुओं ने सामान्य बंदियों के साथ जमकर होली खेली। एक दूसरे से गले मिलकर होली की बधाईयां दी। इसके बाद फूलों की होली खेल जेलर ने सभी को मिष्ठान वितरित किया।
जिला जेल रगौली में पहली बार होली का पर्व मनाया गया। सुबह से जेलर श्रीप्रकाश त्रिपाठी के साथ पूरा जेल स्टाफ सुरक्षाकर्मियों ने बंदियों के बीच होली मनाई। एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाने के बाद फूलों की होली खेली गई। सबसे खासियत यह रही है कि कभी जिन डाकुओं के नाम पर पाठा कांपता था (डाकू सूबेदार सिंह उर्फ राधे, जुग्गी केवट, गोप्पा व अन्य कई) ने होली का जमकर लुफ्त उठाया। सामान्य बंदियों व पुलिस कर्मियों के साथ होली खेलते व बुराई पर अच्छाई का महत्व बताया।