फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर से पल्लेदार को किया अगवा, घायल मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा (उन्नाव)। कानपुर की बासमंडी में पल्लेदारी करने वाले एक वृद्ध को दो युवक जबरन बाइक पर बैठाकर बिछिया ले आए। वृद्ध का आरोप है कि युवकों ने उसकी पिटाई की और बाद में नाजुक अंग में एक लकड़ी डाल दी। बाद में उसे जंगल में फेंककर भाग निकले। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस वृद्ध को बिछिया सीएचसी लाई। जहां से उसे जिला अस्पताल और बाद में कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर में डाक्टरों ने आपरेशन करके लकड़ी निकाली।
विज्ञापन



गोरखपुर निवासी विजय (55) ने बताया कि वह कानपुर बासमंडी में रहकर पल्लेदारी व मजदूरी का काम करता है। बुधवार शाम दो युवकों ने उसे पहले शराब पिलाई और बाद में जबरन बाइक में बैठाकर बिछिया ले आए। यहां सूनसान स्थान पर उन्होंने पहले उसे पीटा और घायल कर भाग निकले। वह चीखते-चिल्लाते किसी तरह सड़क तक पहुंचा। राहगीरों को उसने आपबीती बताई।

लोगों की सूचना पर पुरवा कोतवाली के दो सिपाही विजय को लेकर बिछिया अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने आपरेशन की सुविधा उपलब्ध न होने से उसे जिला अस्पताल और बाद में कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर में डाक्टरों ने आपरेशन किया। पुरवा कोतवाली प्रभारी अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि वृद्ध को सिपाहियों के साथ कानपुर भेजा गया था। अब उसकी हालत खतरे से बाहर है। पीड़ित की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-दर्द से तड़प रहे पल्लेदार को पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती
-कानपुर के अस्पताल में किया गया आपरेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें