फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पासपोर्ट सत्यापन के नाम पर मांगे 1500, ऑडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। पासपोर्ट सत्यापन के नाम पर सोहरामऊ थाने में तैनात एक सिपाही ने आवेदक से 1500 रुपये की मांग की। इसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। पीड़ित की शिकायत पर सीओ ने जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन



सोहरामऊ के गांव महनौरा निवासी बिंदा प्रसाद ने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। एक सप्ताह पूर्व सत्यापन के लिए कागज थाने पहुंचे। सिपाही ने बिंदा प्रसाद को फोन किया और आधार कार्ड, दो फोटो, पैनकार्ड के अलावा 1500 रुपये बतौर खर्च लेकर आने की सलाह दी। बिंदा का आरोप है कि सत्यापन के नाम पर रुपये न देने की बात कही तो सिपाही ने गलत आख्या लगाने की धमकी दी। बिंदा और सिपाही के हुई बातचीत का ऑडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सीओ हसनगंज भीम कुमार गौतम ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच कराई जा रही है। दोषी पाए जाने पर संबंधित पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

कोतवाली में भी मांगे रुपये
सत्यापन के नाम पर वसूली का मामला सदर कोतवाली में भी चल रहा है। शहर के आदर्श नगर निवासी अभिषेक ने बताया कि जब वह सत्यापन के लिए कोतवाली पहुंचा तो उससे दो हजार रुपये लिए गए। रुपये न देने की बात पर सिपाही ने गलत आख्या लगाने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


क्या है सत्यापन प्रक्रिया
पासपोर्ट कार्यालय से आवेदक के कागज संबधित थाने को सत्यापन के लिए भेजे जाते हैं। सत्यापन के बाद पुलिस अपनी रिपोर्ट लगाकर कागज वापस पासपोर्ट सेल भेज देती है। इसके बाद ही पासपोर्ट बनकर तैयार होता है। पुलिस की रिपोर्ट अहम मानी जाती है। इसका फायदा उठाकर सिपाही वसूली करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें