इटावा। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रथम घटना इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत किसी वाहन की टक्कर से विकास पुत्र रामवीर निवासी जगमोहन पुर थाना इकदिल तथा राहुल पुत्र सुरेशचन्द्र निवासी अकबरपुर कानपुर देहात घायल हो गए।
बढ़पुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत उदी मोड़ के पास टेंपो और मोटर साइकिल की टक्कर में संजय पुत्र सुल्तान सिंह निवासी उदी मोड़ थाना बढ़पुरा घायल हो गए।