इटावा। जनपद के अलग-अलग स्थानों पर दहेज उत्पीड़न के मुकदमे दर्ज कराए गए हैं।
पहला मामला थाना कोतवाली सदर में रानी अग्निहोत्री ने मुकदमा दर्ज कराया। इसमें पति अमित कुमार पुत्र ब्रह्मनन्द अग्निहोत्री निवासी किशनी जनपद मैनपुरी सहित पांच आरोपियों ने मायके में दहेज की मांग पूरी न होने पर गाली गलौज कर मारपीट की और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। वहीं, महिला थाना में
अंजलि यादव पत्नी राजवीर सिंह निवासी पदमपुरा जसवंत नगर ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें बताया कि सनी पुत्र प्रहलाद निवासी बल्लभ नगर भरथना ने कार की मांग पूरी न होने पर गाली गलौज कर मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। थाना चौबिया में रामलाल पुत्र काशीराम निवासी मसूद ऊसराहार ने मुकदमा दर्ज कराया है कि नीरज कुमार पुत्र राम किशन निवासी केशवपुर चौबिया सहित पांच लोगों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करते हुए गाली गलीज कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।