फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। पुलिस ने कस्बे के शिवाजी नगर व सिठमरा में छापा मार कर अवैध शराब के साथ दो लोगो को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से आठ पेटी विभिन्न ब्रांड की देशी शराब व एक बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने शनिवार को कस्बा के शिवाजी नगर निवासी निखिल व सिठमरा ठेके के सेल्समैन अभय सिंह को भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ धर दबोचा था। वहीं पुलिस की पूछताछ में कई अन्य लोगों के नाम भी प्रकाश में आए थे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिशे दे रही थी। बुधवार को कस्बा के अकबरपुर रोड स्थित निखिल के निर्माणाधीन मकान में छुपाकर रखी गई अवैध आठ पेटी देशी शराब को ठिकाने लगाने आए नौबस्ता कानपुर निवासी सनी उर्फ सम्राट सिंह व उसका साथी संजय निवासी संचेडी घाटमपुर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने धर दबोचा। वहीं पुलिस इस गोरखधंधा के मुख्य सरगना की तलाश में कई छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह राठी ने बताया कि आरोपियों के पास से आठ पेटी देशी शराब समेत एक बाइक बरामद हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें