फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट दर्द से परेशान युवती की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवती की पेट दर्द से हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लखनऊ के बंथरा स्थित एक नर्सिंगहोम ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घरवाले शव लेकर लौटे और पुलिस को सूचना दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट न होने से विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन



पुरवा कोतवाली के धन्नीपुर गांव निवासी पूजा (18) पुत्री योगेंद्र अवस्थी को बुधवार रात अचानक पेट में दर्द शुरू हो गया। भाई प्रियंक और चाचा नागेंद्र उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। डाक्टर ने जहर की आशंका जताई और जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घरवालों ने उसके लखनऊ के बंथरा स्थित एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के पिता कानपुर में प्राइवेट नौकरी करते हैं। घटना के समय वह ड्यूटी पर थे। सूचना पर वह घर पहुंचे। भाई व चाचा पूजा का शव लेकर पहुंचे।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की वजह स्पष्ट न होने से विसरा सुरक्षित किया गया है। मृतका तीन भाई-बहनों में छोटी थी। इंटर में फेल होने के बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। कोतवाल अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों ने बीमारी से मौत होने की बात बताई थी। तफ्तीश और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



- बुधवार रात बिगड़ी थी हालत, परिजन लखनऊ में करा रहे थे इलाज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें