फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमार पौधे की फोटो भेजें, वैज्ञानिक बताएंगे उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
बीमार पौधे की फोटो भेजें, वैज्ञानिक बताएंगे उपचार
विज्ञापन

औरैया। किसानों को फसलों की बीमारी से परेशान होने की जरूरत नहीं है। फसल रोगों के उपचार की जानकारी के लिए किसानों को मोबाइल से बीमार पौधे की फोटो खींचकर कृषि विभाग के नंबरों पर भेजनी होगी। 48 घंटे के अंदर कृषि वैज्ञानिक उपचार की जानकारी मुहैया करा देंगे।

जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार ने बताया कि किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से सरकार ने फसलों को रोगों से शत-प्रतिशत बचाने के लिए सूूचना प्रौद्योगिकी की शुरुआत की है। किसानों के जानकार न होने से फसलों में लगने वाले कीटों व बीमारियों से 15 से 20 फीसदी तक उपज प्रभावित होती है।
विज्ञापन


इससे फसल निगरानी एवं निदान प्रणाली शुरू की गई है। फसलों में लगने वाली बीमारी व कीट पतंगों की मोबाइल से फोटो खींचकर किसान कृषि विभाग के मोबाइल नंबरों पर व्हाट्स ऐप या एसएमएस के माध्यम से भेज सकते हैं। कृषि विशेषज्ञों की टीम फोटो देखकर रोग की पहचान करेगी। 48 घंटे के भीतर निदान के उपाय की जानकारी संबंधित किसानों को भेज देगी।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने वर्ष 2018-2019 की रबी की फसल की बुवाई के लिए शत प्रतिशत बीज शोधन का अभियान चलाया है। विभाग की ओर से बीज शोधन के जैविक रसायनों पर 75 फीसदी छूट दी जा रही है।

कृषि विभाग के व्हाट्स ऐप नंबर 9452247111, 9452257111 पर दें सूचना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें