फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी को रिमांड पर लेकर घटनास्थल की तफ्तीश

विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर (कानपुर देहात)। एक साल पहले सिर कटी लाश मिलने के मामले में सोमवार को पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने बुधवार को रिमांड पर लेकर मृतक का सिर, कपड़े व आलाकत्ल की बरामदगी के प्रयास किए। वहीं आरोपी की निशानदेही पर संबंधित क्षेत्र की जांच की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कटेही गांव निवासी रामशंकर के बाजरे के खेत मे 29 सितंबर 2017 को सिर कटी लाश मिली थी। प्रधान अतुल यादव की तहरीर पर पुलिस ने सूचना दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। करीब एक माह बाद हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना तत्कालीन थानाध्यक्ष महिपत सिंह, पूर्व थानाध्यक्ष मानिक चंद्र पटेल, वेदप्रकाश पांडेय, रणजीत कुमार ने की पर खुलासा नही हो सका। एसपी ने हत्या के खुलासे की जिम्मेदारी सीओ तेजबहादुर सिंह की अगुवाई में एसएसआई अरुण कुमार सिंह को सौंपी गई। जांच के दौरान सिर कटा मिला शव की पहचान पप्पू उर्फ बारेलाल पुत्र बाल किशुन निवासी भटौली थाना सहायल औरैया के रूप में हुई। उक्त मामले की जांच के दौरान हत्या के एक आरोपी सोनू कुशवाहा उर्फ राजवीर को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने हत्यारोपी को रिमांड पर लेकर मृतक का सिर, कपड़े व आलाकत्ल बरामद करने के लिए बताए गए स्थानों पर तलाश की, हालांकि पुलिस कुछ भी बरामद नहीं कर सकी है। इस संबंध में एसएसआई ने बताया कि अभी आरोपी के साथ उसके द्वारा बताए गए चिहिंत स्थानों पर हत्या से संबंधित साक्ष्य बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। हत्या आशनाई से जुड़ी होने के चलते अभी कुछ और बिंदु भी प्रकाश में आ रहे हैं। हत्यारोपी का एक और साथी बबलू कठेरिया की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें