अल्लीपुर। मलवां थाना क्षेत्र हाईवे पर ट्रकों की बुधवार रात करीब दो बजे भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रकों के दो चालक व एक खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना क्षेत्र के कैंची मोड़ के पास बिंदकी कुंवरपुर मार्ग से गिट्टी लोड ट्रक नेशनल हाईवे पर पहुंचा था। इलाहाबाद की ओर से कानपुर जा रहे तमिलनाडु के ट्रक से सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद एक लेन बाधित हो गई। 100
नंबर सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रकों को हटवाया। करीब दो घंटे बाद यातायात बहाल हो सका। हादसे में गिट्टी लदे ट्रक में कौशांबी जिले के अझुवा निवासी ज्ञानू चालक और खलासी रामचंद्र घायल हुए। तमिलनाडु के सलेमधरपुमर जिले के हारुण निवासी राजा घायल हुए। यह भी ट्रक चालक हैं।
ट्रकों की भिड़ंत में तीन घायल, लगा जाम
क्रेन की मदद से ट्रकों को सड़क किनारे करवाया, दो घंटे बाद यातायात बहाल
अमर उजाला ब्यूरो