फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुलसे श्रमिकों में एक ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रनियां। क्षेत्र के शेरपुर तरौंदा मार्ग पर स्थित सरिया फैक्ट्री में रविवार को बॉयलर फटने के मामले में सोमवार को एक श्रमिक की हैलट में उपचार के दौरान की मौत हो गई। आगे की कार्रवाई के लिए उसके बेटे का मुंबई से आने का इंतजार किया जा रहा है।
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के रनियां स्थित राजरतन सरिया फैक्ट्री में फर्निस प्लांट में स्क्रैप डालते समय भट्ठी फट गई थी। इससे वहां काम कर रहे दस श्रमिकों पर खौलता लोहा गिर गया। इसकी चपेट में आकर दस श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गए थे। हैलट में उपचार के दौरान सोमवार सुबह माधौगढ़ जालौन निवासी रामसेवक के पुत्र राजू (42) की मौत हो गई। रनियां चौकी इंचार्ज वीपी पांडेय ने बताया कि शव कब्जे में लिया गया है। वहीं, श्रम प्रवर्तन अधिकारी विनीत त्रिपाठी ने फैक्ट्री परिसर का जायजा लिया। कहा कि मामले की जांच चल रही है। देर शाम मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने बताया कि अग्निशमन के भी इंतजाम देखे जा रहे हैं, यदि गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी अस्पताल में भर्ती कराए गए सात श्रमिक
रनियां। घायलों की स्थिति नाजुक होने पर फैक्ट्री प्रबंधन ने सोमवार को श्रमिकों को हैलट से हटा कर स्वरूप नगर स्थित वेदांता हास्पिटल में भर्ती कराया गया। वहां डाक्टरों ने दो और श्रमिकों की हालत नाजुक बताई है। खौलता लोहा गिरने से श्रमिक बुरी तरह से झुलस गए हैं। इस घटना से फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही उजागर हुई है। अत्याधिक तापमान में भट्ठी के नजदीक काम करने वाले श्रमिकों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने का मामला सामने आया है।

- रनियां के सरिया फैक्ट्री में रविवार को हुआ था हादसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें