फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रामादेवी से गोलचौराहा तक हटेंगे 905 अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने अधिकारियों को दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने को कहा। शुक्रवार को हुई बैठक में कोहरे में सड़क किनारे खड़े वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने और जीटी रोड पर रामादेवी से गोलचौराहा के बीच चिह्नित 905 अतिक्रमण हटाने के लिए एनएचएआई, परिवहन विभाग और यातायात पुलिस को निर्देश दिए। वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाने और चालकों को सुरक्षित पार्किंग के लिए जागरूक करने को भी कहा।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने झकरकटी बस अड्डे के बाहर सवारी बैठाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक महेश कुमार को बसों को परिसर के अंदर से ही संचालित करने का आदेश दिया। इसके साथ ही ई-रिक्शों के अव्यवस्थित संचालन और जाम से मुक्ति के लिए पुलिस और परिवहन विभाग को संयुक्त कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

बैठक में उन दुर्घटना स्थलों की ऑडिट रिपोर्ट की समीक्षा की गई जहां तीन या उससे अधिक लोगों की मौत हुई थी। अधिकारियों ने बताया कि स्थलीय निरीक्षण कर दुर्घटनाओं के कारणों और सड़क की खामियों को चिह्नित किया गया है। जिलाधिकारी ने इन कमियों को तुरंत दूर करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ अभिनव जे. जैन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संदीप कुमार, सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी, एनएचएआई के परियोजना निदेशक पंकज यादव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन



रिंग रोड निर्माण में तेजी
शहर में यातायात का दबाव कम करने के लिए रिंग रोड निर्माण की प्रगति की भी समीक्षा हुई। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय बाधाओं को आपसी समन्वय से दूर करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें