सिकंदरा के गौहानी बांगर गांव के बाद अब मलासा कस्बे के कछगांव में 90 लोग बुखार से पीड़ित मिले हैं। गुरुवार को गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 90 मरीजों का इलाज शुरू किया, और 62 मरीजों के खून की जांच के लिए नमूने लिए।
बुखार पीड़ितों का इलाज कर रहे चिकित्सकों ने वायरल फीवर का अनुमान लगाया गया है। कछगांव के ग्रामीणों ने बताया कि एक हफ्ते से गांव में लोगों को बुखार आने का सिलसिला जारी है।
महिलाओं व बच्चों समेत करीब एक सैकड़ा लोग बीमार है। बताया कि कई मरीजों का पुखरायां में इलाज कराया जा रहा है। इसकी सूचना तहसील कार्यालय में दी गई थी। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग नहीं चेता।
टीम के डाक्टरों का कहना है कि गांव में गंदगी और मच्छरों काप्रकोप बीमारी का सबब बना है। बीमारी की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।
मलासा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ एके वर्मा ने बताया कि एएनएम और आशाबहू की लापरवाही से ग्रामीणों में बुखार की जानकारी देर से हुई। शुक्रवार को भी टीम भेजी जाएगी।