फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

882 पार्क आैर मैदान पर मांगी आपत्ति

Mon, 30 May 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
किदवई नगर एन ब्लॉक स्थित मैदान में चल रहे निर्माण कार्य के विरोध में नारेबाजी करते लोग। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कानपुर साउथ (ब्यूरो)। किदवई नगर एन ब्लॉक स्थित मैदान में चल रहे निर्माण कार्य के विरोध में क्षेत्रीय पार्षद रीता शास्त्री की अगुवाई में पब्लिक ने रविवार दोपहर जमकर हंगामा किया। नाले की स्लैब का निरीक्षण करने पहुंचे नगर निगम के जेई सिद्धार्थ को घेरकर स्कूल प्रबंधक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद नाले की स्लैब को भी ढहा दिया। 
विज्ञापन

केडीए ने एन ब्लॉक किदवई नगर में दस हजार वर्ग गज जमीन जीपी तिवारी को स्कूल और खेलकूद मैदान के लिए 1962 में आवंटित की थी। इस जमीन पर स्टैंडर्ड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट था। एन ब्लॉक किदवई नगर कल्याण समिति के अशोक दुबे ने बताया कि जीपी तिवारी की मृत्यु के बाद उनके बेटे शीतला तिवारी ने अराजक तत्वों के प्रवेश पर रोक के लिए मैदान के चारों तरफ बाउंड्री कराई। इसके बाद पार्क में बच्चों के खेलने पर पाबंदी लगा दी गई। शीतला तिवारी की मृत्यु के बाद 2011 में स्कूल की जमीन बेच दी गई। यहां पहले एक विधायक के भाइयों का बोर्ड लगा था। अब एक इंग्लिश मीडियम स्कूल का बोर्ड लगा है। स्कूल प्रबंधन के लोग खेलकूद मैदान की जमीन पर बिल्डिंग का निर्माण करा रहे हैं।  केडीए और नगर निगम के अफसरों को जानकारी देने के बावजूद निर्माण कार्य को नहीं रोका गया। रविवार को नाले की स्लैब का निरीक्षण करने पहुंचे जेई को घेरकर गुलशन कुमार, गोपाल अवस्थी, आरके शर्मा, दिलीप, राजेश त्रिपाठी और जेपी सिंह ने जनप्रतिनिधियों और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें