फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: इंस्पायर अवार्ड मॉनक में जिले के 87 छात्र चयनित

Fri, 07 Mar 2025 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। विज्ञान के क्षेत्र में जिले के होनहार छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। इन्सपायर अवार्ड मॉनक योजना 2024-25 के तहत जिले से कुल 87 बाल वैज्ञानिकों का चयन किया गया है। इस उपलब्धि के जिला कानपुर मंडल में तीसरे स्थान पर रहा। वहीं, 119 छात्रों के चयन के साथ इटावा पहले व 98 छात्रों के चयन के साथ कानपुर नगर दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत चयनित छात्रों को 10 हजार की प्रोत्साहन राशि सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजी जाती है। योजना का उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना और उन्हें नवाचार के लिए प्रेरित करना है। अक्तूबर माह में कक्षा 6 से 10 तक पढ़ने वाले छात्रों के स्वनिर्मित विज्ञान प्रोजेक्ट इंस्पायर अवार्ड मानक की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन के रूप में लिए गए थे। जिनके परिणाम अब जारी हुआ है।
जिला विज्ञान क्लब के अकबरपुर ब्लाक सह समन्वयक अनंत त्रिवेदी ने बताया कि चयनित छात्रों के बैंक खाते पूरी तरह सक्रिय होने चाहिए। यदि किसी खाते में केवाईसी संबंधी समस्या है तो संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं इन्सपायर अवार्ड प्रभारी शिक्षक-शिक्षिकाओं को चाहिए कि वे छात्रों को जल्द से जल्द अपने खाते अपडेट करवाने के लिए कहें। डायट प्राचार्य राजू राणा ने कहा कि इस उपलब्धि का श्रेय हमारे शिक्षकों की टीम और छात्र-छात्राओं की मेहनत को जाता है। उनके कठिन परिश्रम और समर्पण का ही नतीजा है कि इस बार इंस्पायर अवॉर्ड में जिले ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने सभी चयनित छात्रों, उनके मार्गदर्शक शिक्षकों और उनके परिवारों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि जिले में विज्ञान के प्रति बढ़ती रुचि को दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें