पुरवा। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी दस वर्षीय बालक के साथ चार युवकों ने कुकर्म किया। इस दौरान उसका एक वीडियो भी बना लिया। पिता मामले की शिकायत लेकर जैसे ही कोतवाली पहुंचा इसी दौरान उसका बेटा गायब हो गया। पीड़ित पिता ने चार युवकों के खिलाफ बेटे से कुकर्म करने व उसे गायब करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
पुरवा के एक मोहल्ला निवासी पिता ने बताया कि 15 फरवरी की शाम मोहल्ले के चार युवकों ने उसके दस वर्षीय बेटे को अगवा कर लिया था। इस दौरान उसे बंधक बनाकर उसके साथ कुकर्म किया और मोबाइल पर एक वीडियो भी बना लिया। आरोपियों के चंगुल से छूट जब बच्चा घर पहुंचा तो उसने आपबीती बताई। पिता का आरेाप है कि उसने जब शिकायत करने की धमकी दी तो आरोपियों ने सुलह समझौते का दबाव बनाया। हालांकि वह तहरीर लेकर कोतवाली चला गया। जिसके फौरन बाद उसका बच्चा लापता हो गया। उसने बच्चे की खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला।
शनिवार शाम वह बेटे की गुमशुदगी व कुकर्म के आरोप की तहरीर लेकर कोतवाली पहुंचा। सीओ एमपी शर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है।
-पिता का आरोप, मोहल्ले के चार युवकों ने किया था कुकर्म
-बच्चे की बनाई थी वीडियो, शिकायत की धमकी के बाद गायब हुआ बेटा