फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के मोबाइल समेत युवक को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
सजेती (कानपुर)। पुलिस ने कस्बे के धरमंगदपुर मोड़ के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया। जबकि उसका साथी मौके से भाग निकला। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस, विभिन्न कंपनियों के 30 मोबाइल सेट और 8500 रुपये नगद बरामद किए हैं।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रदुम्न सिंह ने मामले का खुलासा किया। सजेती थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि उन्होंने मुखबिर की सूचना पर कस्बे के धरमंगदपुर रोड मोड़ पर छापा मारा। संदिग्ध हालात में खड़े दो युवकों को घेरकर पूछताछ शुरू की गई। तभी, एक युवक चकमा देकर भाग निकला। जबकि, दूसरे को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, चोरी के मोबाइल सेट और नगदी बरामद हुई।
एसओ ने बताया कि पकड़े गए युवक ने नाम बलराम निषाद निवासी गुरैयनपुर जबकि, भागे युवक का नाम राहुल कुमार बताया। बरामद मोबाइल सेट उसके गांव का ही रहने वाला चिंटू नामक युवक सरथाना क्षेत्र (गुजरात) से चोरी करके लाया था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजने के साथ ही उसके साथियों की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें