झींझक। दिल्ली हावड़ा रूट के अंबियापुर स्टेशन के पास मालगाड़ी के पहिए में हाट एक्सेल होने से अचानक आग लग गई। सूचना पर झींझक स्टेशन की मेन लाइन पर ट्रेन को रूकवा कर दमकल सिलेंडर के माध्यम से आग पर काबू पाया गया, हालांकि इस दौरान बड़ा हादसा होते होते बच गया।
गुरूवार शाम दिल्ली से हावड़ा रेलवे लाइन पर एमआईजीके मालगाड़ी कोयला लादकर कानपुर से इटावा की तरफ जा रही थी। तभी अंबियापुर स्टेशन के पास इंजन से 22 वीं बोगी में हाट एक्सल होने के कारण पहिए में आग लग गयी। ट्रेन शाम 6:36 बजे खम्हैला क्रासिंग पर पहुंची तो आग की लपटे देख गेटमैन जयबीर ने सूचना स्टेशन कार्यालय झींझक पर दी। जिस पर ट्रेन को झींझक स्टेशन पर शाम 6:48 बजे अप की मेन लाइन पर रोक दिया ग या। आनन फानन में वहां पहुंचे आरपीएफ के कांस्टेबल विनोद कुमार, हेड कांस्टेबल रविन्द्र कुमार व पोट्रर मैन राहुल पाल ने दमकल सिलिंडर की मदद से आग पर काबू पाया। जिससे मालगाड़ी बर्निंग ट्रेन बनते बनते बच गयी।
इस बीच पीछे से आ रही एलजे 111 मालगाड़ी, नीलांचल एक्सप्रेस, जोगबनी एक्सप्रेस को लूप लाइन से गुजारा गया। स्टेशन अधीक्षक झींझक वेद प्रकाश ने बताया कि अप मालगाड़ी के पहिए में 6:48 मिनट पर हॉट एक्सल होने पर ट्रेन को झींझक स्टेशन की मेन लाइन पर रोककर आग बुझाई गई थी। अप लूप लाइन से यातायात चल रहा है।
हाट एक्सेल होने से पहिए में लगी आग
पीछे से आई ट्रेने को लूप लाइन से गया गुजारा
फोटो संख्या 24एकेबीपी29- मालगाड़ी के पहिए में लगी आग