फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदली के बाद हुई हल्की बारिश से ठिठुरन बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। मंगलवार की सुबह से ही बदली छाई रहने के बाद बुधवार को देर शाम जनपद के कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश हो गई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ठंड बढ़ने से सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। हालांकि, जिला प्रशासन के निर्देश पर जिले के अधिकांश कस्बों व चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

बुधवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। लोग सर्दी में ठिठुरते रहे और इसका असर मुख्य चौराहों के साथ बाजारों में देखने को मिला, अन्य दिनों की अपेक्षा सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिला। ठंड बढ़ने पर जिला प्रशासन की ओर से रसूलाबाद, रनियां सहित जनपद के अन्य स्थानों प्रमुख चौराहों में अलाव जलवाए गए। वहीं पूरे दिन बदली रहने के बाद देर शाम जनपद के रसूलाबाद, झींझक, रूरा सहित अन्य स्थानों पर छिपपुट बारिश हो गई।
बारिश के साथ ठंडी हवाएं चलने से अन्य दिनों की अपेक्षा रूरा, रसूलाबाद, शिवली, झींझक, पुखरायां सहित अन्य कस्बों में समय से पूर्व सन्नाटा पसर गया। बारिश से जहां ठंड अधिक बढ़ गई वहीं इसका बुरा प्रभाव फसलों पर भी पड़ेगा। बारिश के कारण सरसों के जहां फूल जाने की संभावना है वहीं आलू की फसल पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। बारिश होने से झुलसा लगने की संभावना बनेगी। गेहूं की फसल के लिए बारिश फायदे मंद साबित होगी। झींझक क्षेत्र निवासी किसान रामपाल, अशोक, सुरेश सहित अन्य लोगों ने बताया कि बारिश अधिक होने के कारण सरसों का फूल जाने से पैदावार प्रभावित होगी।
विज्ञापन

वहीं जिला कृषि अधिकारी सुमित पटेल ने कहा कि हल्की बारिश होने पर किसी प्रकार का नुकसान नहीं होना है। वहीं बारिश तेज होती है तो जरूर कुछ फसलों पर प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें