फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। शाहजहांपुर से धान काटने आए युवक की अछल्दा में करंट लगने से मौत हो गई। युवक के परिवारीजनों को घटना की सूचना दी गई है।
विज्ञापन

अछल्दा के मुक्खे की मड़ैया गांव में धान कटाई का काम चल रहा है। शाहजहांपुर के विलाबली निवासी भारत (24) पुत्र महेश शुक्रवार की शाम साढ़े पांच बजे खेत में धान की मशीन चला रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान धान की मशीन गड्ढे में फंस गई। मशीन को बाहर निकालते समय मशीन की छत एचटी लाइन से छू गई, जिससे वह करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में उसे अछल्दा सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना की सूचना परिवारीजनों को दी गई है। जानकारी के मुताबिक भारत की शादी चार साल पहले हुई थी। युवक के दो पुत्र भी है।

शाहजहांपुर से धान काटने अछल्दा आया था युवक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें