फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीएसए की पिटाई मामले की जांच करेगी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। तिर्वा के डीएन कॉलेज के पास जांच कर वापस लौट रहे एबीएसए उमर्दा के साथ मारपीट करने वाले आरोपी शिक्षक व शिक्षिका का पुलिस करीब एक सप्ताह बाद पता नहीं लगा सकी है। उधर, बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने पांच सदस्यीय टीम का गठन करके जांच रिपोर्ट 15 दिन के अंदर सौंपने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह पहले उमर्दा के एबीएसए शिव सिंह, एबीआरसी धर्मेंद्र यादव के साथ पूर्व माध्यमिक विद्यालय कड़ेरा की जांच कर वापस लौट रहे थे। उच्च प्राथमिक विद्यालय कड़ेरा की सहायक अध्यापक शमा परवीन व प्राथमिक विद्यालय तुलापुर्वा के सहायक अध्यापक अगम यादव ने डीएन कॉलेज के पास अपने अज्ञात साथियों के साथ एबीएसए को रोककर मारपीट कर दी। एबीएसए ने मामले की रिपोर्ट तिर्वा कोतवाली में दर्ज कराई है, लेकिन करीब एक सप्ताह बीत गया अभी तक पुलिस दोनों आरोपियों का सुराग नहीं लगा सकी है।
सूत्रों की माने तो पुलिस आरोपियों की खोजबीन का केवल दिखावा कर रही है। आरोपी सत्ता पक्ष से जुड़े एक कद्दावर नेता की शरण में पहुंच गए हैं। कद्दावर नेता की सिफारिश के चलते पुलिस उनको पकड़ नहीं रही है। बीएसए ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तालग्राम एबीएसए नीलम वर्मा, हसेरन के जय सिंह, जलालाबाद के ओपी वर्मा, गुगरापुर के पवन कुमार द्विवेदी, एमडीएम जिला समन्वयक आदिल नियाज की पांच सदस्यीय टीम गठित की है। बीएसए ने कहा कि इस प्रकरण से विभाग की छवि धूमिल हुई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद इन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें