फतेहपुर। रंजिश में दबंगों ने किसान की गन्ने की फसल में आग लगा दी। पुलिस ने मामले को राजस्व का होना बताकर पीड़ित को टरका दिया। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। एसपी ने किसान की शिकायत सुनने के बाद शुक्रवार को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
ललौली थाना क्षेत्र के अजमतपुर गांव निवासी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि उसके खेत मड़फा गांव थाना जाफरगंज में है। फर्जी तरीके से एक पक्ष के लोगों ने जमीन को हथियाने का प्रयास किया था। लेकिन सफल नहीं हो गए। आरोप है कि दबंग आए दिन कोई न कोई हथकंडा अपनाते रहते हैं। आरोपियों ने तीन जून को गन्ने की
साढ़े चार बीघे खड़ी फसल में आग लगा दी थी। खेत में पानी आने वाली सरकारी नाली को भी तोड़ डाला। उसने जाफरगंज थाने में शिकायत की तो मामला राजस्व का बताकर टरका दिया गया। तहसील दिवस में शिकायत के बाद भी आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई है। एसपी ने किसान की शिकायत सुनने के बाद शुक्रवार को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
रंजिशन गन्ने की फसल में लगा दी आग
मामले को राजस्व का होना बता पुलिस ने टरकाया, पीड़ित ने एसपी से शिकायत की
अमर उजाला ब्यूरो