अमर उजाला ब्यूरो
जालौन। कुंवरपुरा साधन सहकारी समिति लिमिटेड में संचालकों के बीच हुए चुनाव में सुनीता देवी निरंजन कुंवरपुरा को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।
कुंवरपुरा साधन सहाकरी लिमिटेड में 11 संचालकों के बीच अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को चुना जाना था। दोनों पदों पर क्रमश: सुनीता देवी निरंजन कुंवरपुरा एवं नरेंद्र सिंह छौलापुर को निर्विरोध अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुना गया। 11 संचालकों में कैलाश बाबू वर्मा देवरी, दीपिका दुबे हरकौती व राजेश कुमारी परिहार सालाबाद शासन से नामित हुए थे।
आठ संचालकों के लिए चुनाव हुआ था। कुंवरपुरा साधन सहकारी समिति के अंतर्गत आने वाली सिकरीराजा साधन सहकारी समिति लिमिटेड, खर्रा साधन सहकारी समिति लिमिटेड व पहाड़पुरा साधन सहकारी समिति लिमिटेड में से चार प्रतिनिधि कैलाश बाबू वर्मा देवरी, भूपेंद्र सिंह सेंगर लौना, सुभाष दुबे हरकौती व श्रीमती राजेश कुमारी परिहार सालाबाद को डीसीडीएफ उरई के चुना गया तो वहीं, जेडीसी बैंक जालौन स्थान उरई के लिए अनिल दुबे हरकौती, नारायण सिंह सेंगर लौना, नंदराम पाल एड. छौलापुर एवं मंजू देवी अकोढ़ी दुबे विजयी घोषित हुई।
उपभोक्ता फोरम के लिए दो डेलीगेटों में सुखदेव सिंह उदोपुरा व विमलेंद्र पांडेय खर्रा मनोनीत किए गए। क्रय विक्रय के दो डेलीगेटों में दीपिका दुबे व नंदराम पाल विजयी घोषित हुए। इस दौरान चुनाव अधिकारी मनीष कुमार निरंजन, सहायक चुनाव अधिकारी देवी शरण सोनी एवं चुनाव प्रभारी सुभाष द्विवेदी उपस्थित रहे।
जालौन। रूरा सिरसा क्षेत्रीय साधन सहकारी समिति लिमिटेड की नवनिर्वाचित सभापति प्रतिमा बुधौलिया को शपथ दिलाई गई। इसके अलावा संचालकों को भी शपथ ग्रहण कराई गई। रूरा सिरसा क्षेत्रीय साधन सहकारी समिति लिमिटेड में कार्यक्रम हुआ। सचिव पुष्पेंद्र कुमार समाधिया ने ईश वंदना कराई। उपसभापति कुसुमलता के साथ ही संचालक चुने गए रमेश बाबू दौहलिया, मलखान सिंह गुर्जर, बंगराख लालजी दौहलिया मिर्जापुर, बलवीर सिंह तोमर कुटरा, राजीव पाठक रूदावली, मेवालाल चौधरी रूरा, रामवली सिरसा दोगढ़ी को भी शपथ ग्रहण कराई गई।
-कुंवरपुरा साधन सहकारी समिति लिमिटेड का चुनाव