फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 सेंटरों पर होगी हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


कन्नौज। माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद बोर्ड से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए केंद्रों की अंतिम सूची डीएम ने जारी कर दी है। जिले के 90 सेंटरों पर परीक्षा होगी। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने परीक्षा केंद्रों को स्थलीय सत्यापन कराकर जारी सूची में बारह सेंटरों को सूची से हटा दिया। जबकि 23 सेंटर नए बनाए गए।

परीक्षा केंद्रों पर छात्रों के निर्धारण के लिए सूची बोर्ड को भेजी गई। जल्द ही छात्रों का निर्धारण भी हो सकेगा। दरअसल, इलाहाबाद बोर्ड की ओर से ग्रेडिंग के आधार पर जारी की गई परीक्षा केंद्र निर्धारण की आनलाइन सूची जारी होने के बाद लगातार हंगामा हो रहा है। इसके बाद केंद्र निर्धारण के लिए जिला प्रशासन ने कमेटी बनाई थी।
विज्ञापन


बोर्ड से जारी हुई परीक्षा केंद्रों की सूची से सहायता प्राप्त जनता इंटर कालेज सिमरिया, महात्मा गांधी इंटर कालेज मढ़पुरा, सुशीला शर्मा इंटर कालेज गदनापुर, स्वामी बेधड़क हायर सेकेंडरी स्कूल नंदसिया, कृषक इंटर कालेज कुतबपुर, जवाहरलाल नेहरू इंटर कालेज सकरावा को परीक्षा केंद्र सूची से हटा दिया गया है।

वित्त विहीन में स्व.बांकेलाल उ.मा.विद्यालय नथापुर्वा, कांती देवी जनता इंटर कालेज रमपुरा, प्रियदर्शनी बालिका इंटर कालेज सौरिख, सुघ्र सिंह स्मारक शिक्षा समिति नगला मदारी, एमडी हायर सेकेंडरी स्कूल तालग्राम, बटेश्वर दयाल जनता इंटर कालेज छिबरामऊ का नाम काटा गया है। सहायता प्राप्त में सरोजनी देवी बालिका इंटर कालेज गुरसहायगंज, बेनी माधव अग्निहोत्री इंटर कालेज ठठिया, इंदिरा देवी गर्ल्स इंटर कालेज तिर्वा, भारतीय इंटर कालेज सिकंदरपुर, प्रभात कुमार गर्ल्स इंटर कालेज छिबरामऊ, गोमती देवी इंटर कालेज कन्नौज का सेंटर अधिकारियों के सर्वे के बाद परीक्षा केंद्र की सूची में शामिल किया गया।

वित्त विहीन में स्व.चंद्रमौलि हायर सेकेंड्री स्कूल जनखत, महावीर शिक्षा सदन इंटर कालेज गोविंदपुर, डा.राम मनोहर लोहिया जसोदा, पंडित द्वारिका प्रसाद इंटर कालेज गदनपुर, स्वामी भजनानंद उ.मा.वि.भीखमपुर, सार्वजनिक सनातन इंटर कालेज उधरनपुर, जेएल मेमोरियल उ.मा.वि.राजपुर सौरिख, रामेश्वर सिंह जनता इंटर कालेज सरायकायम, राजबहादुर सिंह उ.मा.वि.ठठिया, रामेश्वर दयाल सावित्री देवी उ.मा.विद्यालय इमलिया, मिठानी एंड रामलाल पाल शिक्षा सदन लोहामढ़, उत्कर्ष एकाडमी शिक्षण संस्थान छिबरामऊ, बिट्टा देवी ज्योराखनलाल कालेज अरुहो, सुखवासी हायर सेकेंडरी हजरतपुर, श्रीमती निर्मला त्रिपाठी सीहपुर सतौरा, वीरांगना रानी अवंतीबाई छिबरामऊ, बिट्टी देवी इंटर कालेज उदैतापुर को शामिल किया गया।
विज्ञापन


डीआईओएस विमलेश विजयश्री ने बताया कि जिलाधिकारी जगदीश प्रसाद की अध्यक्षता में गठित कमेटी के भौतिक सत्यापन के बाद जो सेंटर मानक में नहीं थे, उनको सूची से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर संसाधन वाले विद्यालयों को लिया गया है। इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखा गया है कि छात्रों के परीक्षा केंद्रों की दूरी अधिक न हो। बोर्ड को छात्रों के निर्धारण की सूची भेज दी गई है। जल्द ही वह सूची भी फाइनल हो जाएगी। वर्ष 2018 में हाईस्कूल की परीक्षा में 32827 व इंटरमीडिएट की परीक्षा में 28693 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें