फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम का ताला तोड़कर चार लाख की नगदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज।
शहर के बाबा गौरीशंकर रोड स्थित मोहल्ला जेरकिला में गोदाम का ताला तोड़कर चोरोें ने सेफ में रखे चार लाख रुपये चोरी कर लिए। मामले की जानकारी पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला अजयपाल रोड निवासी विजय भारद्वाज पुत्र रामरतन की कोल्डड्रिंक की गोदाम व ऑफिस बाबा गौरीशंकर रोड मोहल्ला जेरकिला में है। गुुरुवार की शाम वह अपनी गोदाम में ताला डालकर घर चले आए। रात किसी समय चोरों ने गोदाम के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद चोरों ने कार्यालय के अंदर रखी अलमारी का लाक खोलकर उसके अंदर रखी करीब चार लाख रुपये की नगदी पार कर दी। सुबह होने पर जब विजय भारद्वाज अपनी गोदाम पर पहुंचे तो गेट का ताला खुला देखकर दंग रह गए। अंदर जाकर देखा तो सेफ खुली पड़ी थी। उसमें रखे करीब चार लाख रुपये गायब थे। स्थानीय लोगाें को जैसे ही गोदाम में चोरी होने की जानकारी मिली, तभी लोगाें की खासी भीड़ लग गई। गोदाम मालिक ने फ ोन पर घटना की सूचना कोतवाली प्रभारी एके सिंह को दी। सूचना मिलते ही वह फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गेट के ताले व अलमारी के फिं गर प्रिंट लिए गए। पुलिस ने स्थानीय लोगाें से घटना के बारे में पूछताछ की। गोदाम मालिक से भी पुलिस ने गेट बंद करने समेत कई अन्य बिंदुओं पर बातचीत की।
विज्ञापन


गोदाम का ताला तोड़कर चार लाख की नगदी चोरी
-गोदाम के अंदर बना रखी थी आफिस
-पुलिस ने मौके पर पहुंच की जांच, लिए फिं गर प्रिंट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें