फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज जनपद बिजली कटौती मुक्त घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
छिबरामऊ।
पिछले कई महीनों से हो रही अघोषित बिजली कटौती से आम जनमानस परेशान हो गया था। लोगों ने इसकी शिकायत शासन स्तर पर की थी। लोगों की शिकायतों पर गौर करते हुए शासन ने जनपद कन्नौज को कटौतीमुक्त घोषित किया है। अब शहर व देहात क्षेत्र के फीडरों को 24 घंटे आपूर्ति दी जाएगी। शक्ति भवन लखनऊ और पनकी पॉवर कंट्रोल से आदेश आते ही नगर के 220 केवी उपकेंद्र से सभी फीडरों को 24 घंटे आपूर्ति शुरू कर दी गई है।

रविवार को नगर के 220 केवी विद्युत उपकेंद्र में जानकारी देते हुए अवर अभियंता (ट्रांसमिशन) अनिल कुमार ने बताया कि शक्ति भवन लखनऊ और पनकी पॉवर कंट्रोल के आदेश पर जिले को अब 24 घंटे निर्बाध आपूर्ति दी जाएगी। प्रतिदिन रात 12 बजे से पहले पनकी पॉवर कंट्रोल से मैसेज आता है, जिसमें कटौती मुक्त का आदेश दिया जाता है। उन्होंने बताया कि ग्रिड सिस्टम को संतुलित रखने और फ्रीक्वेंसी को बनाए रखने के लिए अघोषित कटौती की जाती थी। बरसात होने की वजह से लोड कम हो गया है। इस वजह से जिले को निर्बाध आपूर्ति दी जाएगी। अब शहर और देहात क्षेत्र के सभी फीडरों को 24 घंटे आपूर्ति मिलेगी। यदि कोई कटौती होती है तो वह लोकल फाल्ट की वजह से हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अभी यह स्थाई आदेश नहीं है, लेकिन फ्रीक्वेंसी संतुलित रही, तो इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है। अब तक गुरसहायगंज और सौरिख फीडर को डबल ग्रुप में 24 घंटे आपूर्ति मिल रही थी, जिसके तहत लोकल फीडरों को 12-12 घंटे निर्बाध सप्लाई देनी होती थी। अब इन दोनों फीडरों को नए आदेश के मुताबिक 24 घंटे निर्बाध आपूर्ति दी जाएगी। ग्रिड सिस्टम में गड़बड़ी होने पर अघोषित कटौती भी की जा सकती है।

कन्नौज जनपद कटौती मुक्त घोषित
-शहर व देहात क्षेत्र के फीडरों को मिलेगी 24 घंटे आपूर्ति
-शक्तिभवन लखनऊ, पनकी पॉवर कंट्रोल ने भेजा आदेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें