फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सौ रुपयों के लिए बड़े-बड़ों की नियत डोली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। वृद्धावस्था पेंशनार्थियों के कराए गए सत्यापन में ऐसे पात्रों के नाम सामने आए हैं, जिनके पक्के मकान और चार पहिया वाहन हैं। दो माह पहले शुरू हुए सत्यापन में आधे से ज्यादा पेंशनार्थियों की अब रिपोर्ट आई है। इसमें आधा सैकड़ा से अधिक पेंशनार्थियों के अपात्र होने की पुष्टि हुई है। समाज कल्याण अधिकारी ने इन अपात्रों की पेंशन रोककर आगे की कार्रवाई के लिए फाइल डीएम के पास भेजी है।


जिले में 99631 बुजुर्गाें (60 साल से ऊपर वालों) को समाज कल्याण विभाग की ओर से वृद्धावस्था पेंशन दी जाती है। इन बुजुर्गों को विभाग पेंशन की राशि उनके खातों में पहुंचाता है। इसके लिए साल में दो बार बुजुर्गों का सत्यापन कराया जाता है। इस बार मई माह में समाज कल्याण विभाग ने सत्यापन कार्य शुरू कराया था। दो दिन पहले 70668 पेंशनार्थियों की सत्यापन रिपोर्ट विभाग को मिली तो उसमें 70 अपात्र मिले। विभागीय सूत्रों की मानें तो इन 70 अपात्रों में अधिकांश आर्थिक रूप से संपन्न पाए गए हैं। इनमें से कई के पास पक्का मकान और घर में दो
विज्ञापन


और चार पहिया वाहन तक मिले हैं। यही नहीं कुछ निर्धारित उम्र से कम के पेंशनार्थी भी पकड़ में आए हैं। इसके अलावा पेंशनरों में 3403 मृतक पाए गए। जिला समाज कल्याण अधिकारी अलख निरंजन मिश्रा ने बताया कि जो मृतक और अपात्र पाए गए हैं उनकी पेंशन रोक दी गई है। उनके मुताबिक, अपात्र मिलने की प्रक्रिया सालों पहले से चली आ रही है। पूरी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जा रही है। अभी 28963 पेंशनार्थियों की रिपोर्ट आनी शेष है। 2 अगस्त को बीडीओ की बैठक बुलाई गई है। उसमें शेष पेंशनार्थियों की रिपोर्ट जल्द भेजने को कहा जाएगा।
विज्ञापन

समाजवादी पेंशनार्थियों का फिर होगा सत्यापन
पूर्ववर्ती सपा सरकार की महत्वाकांक्षी समाजवादी पेंशन योजना के पेंशनार्थियों का दुबारा सत्यापन कराने के आदेश सूबे की योगी सरकार ने दिए हैं। वर्ष 2015 में सपा सरकार ने समाजवादी पेंशन योजना लागू की थी। इस योजना में भूमिहीनों को शामिल किया गया था। पहले साल जिले के 55594 लाभार्थियों को इसका लाभ दिया गया था। इन लाभार्थियों के खातों में 500 रुपये प्रतिमाह की दर से पैसा भेजा गया था। इस बार मार्च माह से पहले 74000 लाभार्थियों को पेंशन दी जा रही थी। इसके बाद नई सरकार आई तो योजना पर संकट के बादल मंडराने लगे। अब प्रमुख सचिव समाज कल्याण मनोज कुमार ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर समाजवादी पेंशनार्थियों का सत्यापन कराने और रिपोर्ट 30 सितंबर तक भेजने के आदेश दिए हैं।


हैं मालामाल, डकार रहे गरीब बुजुर्गों की पेंशन
वृद्धावस्था पेंशनार्थियों के कराए गए सत्यापन में 70 मिले अपात्र
पेंशन रोक आगे की कार्रवाई के लिए डीएम को भेजी गई फाइल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें