अमर उजाला ब्यूरो
चकलवंशी। दिल्ली से कमाई कर लौट रहे युवक को रोडवेज बस में जहर खुरानों ने शिकार बनाया। पीड़ित को बस कंडक्टर बेहोशी हालत में आसीवन थानाक्षेत्र के कसबा मियागंज के सामने उतार दिया। ग्रामीणों ने उसे स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहरखुरान युवक के पास से नगदी, मोबाइल व कपड़ों से भरा बैग लेकर निकल गए।
सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बृजपालपुर निवासी रामबाबू (34) पुत्र मोहन लगभग एक पखवारा पहले दिल्ली कमाई करने गया था। गांव में कालोनी मिलने की सूचना पर वापस घर जा रहा था। दिल्ली के आनंद बिहार से रोडवेज बस में बैठा था। कन्नौज के पास एक युवक बस में चढ़ा और रामबाबू से दोस्ती बढ़ाई और बाद में दोनों ने चाय पी। चाय पीने के बाद रामबाबू बेहोश हो गया। बेहोश होते ही
जहरखुरानों ने उसके पास से पंद्रह सौ रुपये के अलावा कपड़े व मोबाइल पार कर दिया। शुक्रवार सुबह रोडवेज बस कंडक्टर ने उसें मियागंज के निकट उतार दिया। परिजनों ने बताया कि पीड़ित दिल्ली के जनकपुरी मोहल्ले में मजदूरी करता है।
युवक हुआ जहरखुरानी का शिकार
आसीवन थानाक्षेत्र के कसबा मियागंज में बेहोशी हालत में बस कंडक्टर ने उतारा