फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी में रोजगार सेवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अचलगंज (उन्नाव)। डेढ़ साल पहले ग्राम प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर कर ग्राम पंचात निधि खाते से रुपये निकालने का प्रयास करने वाले रोजगार सेवक को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी रोजगार सेवक संघ का जिलाध्यक्ष भी है। जेल भेजने से पहले मेडिकल कराने के दौरान डाक्टरों ने आरोपी का बीपी हाई बताया। इसपर पुलिस और डाक्टर के बीच बहस भी हुई।

मालूम हो कि 4 अक्टूबर 2015 को सिकंदरपुर करन विकासखंड की ग्राम पंचायत लोहचा की तत्कालीन प्रधान पुष्पलता ने अचलगंज थाने में तहरीर देकर ग्राम पंचायत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रोजगार सेवक अनिल कुमार शर्मा पर आरोप लगाया था कि 23 सितंबर 2015 को पंचायत निधि खाते की सचिव द्वारा दी गई चेक में उनके (ग्राम प्रधान) के फर्जी दस्तखत बनाकर 16367 रुपए निकालने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान उनके मोबाइल में बैंक से एसएमएस आ जाने पर जानकारी होते ही वह बैंक पहुंची और मैनेजर को जानकारी दी। इसके बाद मैनेजर ने धन की निकासी पर रोक लगा दी। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज हुई थी। रविवार को आरोपी को अनिल शर्मा को गिरफ्तार करने के बाद अचलगंज पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करने से पहले मेडिकल कराने जिला अस्पताल पहुंची। यहां डाक्टर राकेश यादव ने आरोपी का ब्लड प्रेशर अधिक बताया। इसे लेकर पुलिस और डाक्टर के बीच बहस भी हुई।

डेढ़ साल पहले लोहचा की ग्राम प्रधान ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट
पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें