फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक चुनाव ः 81783 लोग पहली बार करेंगे मतदान

Tue, 16 Dec 2014 02:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्नातक चुनाव में 81783 लोग पहली बार वोट डालेंगे। हाल ही में चलाए गए पुनरीक्षण अभियान में यह सभी लोग नए वोटर बने हैं। अब जिले में एक लाख 81 हजार मतदाता हो गए हैं। पिछले साल तक यह संख्या करीब 95 हजार ही थी।
विज्ञापन

कानपुर स्नातक सीट में कानपुर, कानपुर देहात और उन्नाव तीन जिले आते हैं। पिछले साल तीनों जिलों में मिलाकर कुल मतदाता मात्र एक लाख 35 हजार 915 ही थे। इसमें कानपुर नगर में कुल 99,545 वोटर थे, जिनमें 29864 महिला और 69681 पुरुष थे। वहीं कानपुर देहात में कुल वोटर 8493 थे, इनमें 1599 महिलाएं और 6894 पुरुष थे। वहीं उन्नाव में 7284 महिलाएं और 20593 पुरुष कुल 27877 वोटर थे। अगर पिछले चुनाव की वोटिंग का जिक्र करें तो मात्र 23 फीसदी ही वोटिंग हुई थी। हालत यह रही थी कि 23,714 पुरुषों और 8699 महिलाओं कुल 32413 वोटरों ने ही वोट डाले थे। एडीएम फाइनेंस/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि पुनरीक्षण अभियान में 81783 नए वोटर बन गए हैं। इस तरह अब शहर में कुल एक लाख 81 हजार 328 वोटर हो गए हैं।  

वोटर लिस्ट में देखें अपना नाम
अगर आपने स्तानतक वोटर बनने के लिए आवेदन किया था तो आप अपना नाम वोटर लिस्ट में देख सकते हैं। कोई भी कहीं भी स्नातक वोटर लिस्ट kanpurnagar.nic.in/deo ऑन लाइन देख सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें