फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ठगी की रकम ट्रांसफर करा 80 हजार की नकदी हड़पी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बाबूपुरवा थाना क्षेत्र निवासी कैफे संचालक अखिलेश कुमार के खाते में ठगी की रकम ट्रांसफर कराकर शातिर उससे 80 हजार की नकदी ले गए। खाते में भेजी गई रकम ठगी की होने के कारण तेलंगाना पुलिस ने उसे होल्ड करा दिया। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बगाही भट्टा निवासी अखिलेश कुमार ने बताया कि वह मनी ट्रांसफर की सुविधा भी उपलब्ध कराते हैं। नौ नवंबर की शाम करीब सात बजे बाबूपुरवा का मो. आकिब, साथी अनस के साथ कैफे पहुंचा। नकदी की जरूरत बताई। क्यूआर कोड के माध्यम से भुगतान करने की बात कही। आकिब ने पहले 30 और फिर 50 हजार उनके क्यूआर कोड पर ट्रांसफर किए। ऑनलाइन पेमेंट की पुष्टि स्क्रीन पर दिखने के बाद अखिलेश ने 80 हजार रुपये नकद दे दिए। अगले दिन बैंक में भुगतान की पुष्टि के लिए बैंक पहुंचे तो मैनेजर ने बताया कि 50 हजार की राशि तेलंगाना पुलिस के अनुरोध पर होल्ड कर दी गई है क्योंकि वह रकम साइबर ठगी से जुड़ी थी। बाबूपुरवा इंस्पेक्टर अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें