फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मूसानगर नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में 80 प्रस्ताव मंजूर

Sun, 22 Feb 2026 01:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मूसानगर। नगर पंचायत बोर्ड की बैठक शनिवार को बंद कमरे में हुई। पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने समेत कुल 80 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सहमति बनी। इधर पांच सभासदों ने महिला सदस्यों के स्थान पर प्रतिनिधियों की मौजूदगी का आरोप लगा बैठक का बहिष्कार किया। हालांकि ईओ ने इससे इन्कार किया है।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष पूजा निषाद ने की। बैठक में मौजूद कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने गर्मी से पहले पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। कहा कि नगर पंचायत में तीन पार्क समेत दो तालाबों के सुंदरीकरण का प्रस्ताव है। शासन को एस्टीमेट भेजा जाए। खराब हैंडपंपों का तत्काल रिबोर कराए जाएं। जरूरत के अनुसार वाटर कूलर आदि का इंतजाम किया जाए। बोर्ड की बैठक में कुल 80 प्रस्तावों पर चर्चा कर सहमति बनी। अधिशासी अधिकारी नरेश सिंह ने बताया कि बोर्ड बैठक में 80 प्रस्तावों पर सहमति बनी है। इसमें 50 हैंडपंपों के रिबोर, दो मिनी ट्यूबवेल की स्थापना, वाटर कूलर की व्यवस्था तथा 25 सड़कों के निर्माण से संबंधित प्रस्ताव शामिल हैं। एस्टीमेट तैयार कराकर मंजूरी के लिए कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में सभासद अफसाना खातून, अर्जुन सोनकर, सज्जन निषाद, उज्जवल कौशल, अंजू देवी समेत अन्य सभासद मौजूद रहे। इससे पूर्व आंबेडकर नगर के सभासद मतीन अहमद, गांधीनगर वार्ड के सभासद ओमकार सोनकर, मुर्तजानगर के सभासद अकरम, गौसगंज के सभासद सूरज चौहान और अशोक नगर की सभासद रागिनी वर्मा ने महिला सभासदों के स्थान पर उनके प्रतिनिधियों की मौजूदगी पर बैठक का बहिष्कार कर लिपिक कार्यालय में बैठे रहे। इन सभासदों ने आरोप लगाया कि पूर्व की बैठकों में भी महिला सभासदों के स्थान पर अन्य व्यक्तियों की मौजूदगी का विरोध कर लिखित आपत्ति दी जा चुकी है। सुधार न होने पर बैठक काक बहिष्कार किया गया है। अधिशासी अधिकारी नरेश सिंह ने बताया कि बोर्ड की बैठक में सभासद ही शामिल हुए उपस्थिति रजिस्टर में उनके हस्ताक्षर हैं। विरोध कर रहे सभासदों का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें