फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया में बरातियों से भरी जायलो हुई भीषण हादसे का शिकार, दूल्हे के भांजे की मौत

Sat, 20 Apr 2019 09:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हादसे के बाद बरातियों से भरी हुई क्षतिग्रस्त जायलो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

औरैया के फफूंद में बरातियों को ले जा रही गाड़ी हादसे की चपेट में आने से दूल्हे के भांजे की मौत हो गई। हादसे में आठ बराती घायल भी हुए हैं। पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसा शुक्रवार रात दसरौरा बंबा के नजदीक हुआ।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज रफ्तार गाड़ी (जायलो) अचानक लहराती हुई भट्ठे की दीवार से टकराई और कई पलटियां खाते हुए गहरे गड्ढे में जा गिरी। इस गाड़ी में दिबियापुर थाने के गांव माखनपुर निवासी मुलायम सिंह राजपूत के पुत्र शिवम की बरात में जा रहे लोग बैठे थे।

विज्ञापन

गुजर रहे बरातियों ने पलटी गाड़ी में फंसे लोगों को निकाला

बरात अटसू के गांव आलमगीरपुर जा रही थी। हादसे में गांव बूढ़ा दाना निवासी लोकेश (15) पुत्र विनोद कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कुसुमा, कपिल, संदीप, मोहित, चतुरी, हरिश्चंद्र, अरविंद समेत आठ लोग घायल हो गए।

चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इस बीच पीछे से आ रही बरात की अन्य गाड़ियों में सवार बरातियों ने पलटी गाड़ी में फंसे लोगों को निकाला। पुलिस की मदद से इलाज के लिए भेजा। बरातियों ने बताया कि मृतक लोकेश रिश्ते में दूल्हे का भांजा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें