जहरीली शराब से मौत के बाद बिलखते परिजन (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के घाटमपुर में सुखइयापुर, भेलसा और खदरी गांवों में मार्च में आठ लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से ही हुई थी। बुधवार को विधि विज्ञान प्रयोगशाला में हुई विसरा की जांच में इसकी पुष्टि हुई है। इससे संबंधित रिपोर्ट घाटमपुर पुलिस को सौंप दी गई है।
विसरा जांच में शराब में उच्च शक्ति वाले मिथाइल अल्कोहल की मात्रा मिलने की बात कही गई है। मार्च में परचून की दुकानों से देसी शराब खरीदकर पीने के बाद सुखइयापुर गांव में दो, भेलसा गांव में एक और खदरी गांव में पांच लोगों की मौत हुई थी।