फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: इंडिगो एयरलाइंस में नौकरी का झांसा देकर 7800 ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। एचएएल कॉलोनी निवासी आदित्य प्रताप सिंह ने पुलिस को बताया कि दो जून 2025 को उनके पास एक अनजान नंबर से फोन आया। कॉल करने वाली युवती ने खुद को इंडिगो एयरलाइंस का कर्मचारी बताकर सुपरवाइजर की नौकरी देने का झांसा दिया। कुछ सवाल किए गए। सवालों के जवाब देने के बाद पीड़ित से दस्तावेज व्हाट्सएप पर मांगे। रजिस्ट्रेशन फार्म भरने के लिए एक लिंक भेजा। दस्तावेजों को भेजने के बाद उनसे 350 रुपये फीस के नाम पर ट्रांसफर कराए गए। तीन जून को व्हाट्सएप पर एक नियुक्ति पत्र भेजकर सिक्योरिटी फीस के नाम पर 7500 रुपये लिए। इसके बाद चार जून को ट्रेनिंग फीस के नाम पर जब 10 हजार की मांग की गई तो ठगी का अहसास हुआ। पुलिस के कार्रवाई न करने पर डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता से शिकायत की तब चकेरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें