फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai: 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया, डीएम ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी, संविधान की दिलाई शपथ

Sun, 26 Jan 2025 01:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: जिलाधिकारी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को संविधान की शपथ भी दिलाई। देश के 76 साल के गणतंत्र की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के अवसर पर उरई पुलिस लाइन मैदान में भव्य समारोह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई जिले में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उरई पुलिस लाइन मैदान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। डीएम राजेश कुमार पांडेय ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। सुबह साढ़े नौ बजे पुलिस लाइन पहुंचे जिलाधिकारी का पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने बैज और कैप पहनाकर स्वागत किया। समारोह में कुल नौ टोलियों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन

इनमें दो टोलियां महिला सिपाहियों की, दो टोलियां एनसीसी कैडेट्स की और एक टोली पीआरडी, जवानों की शामिल थी। माधौगढ़ सीओ राम सिंह के नेतृत्व में आयोजित परेड का निरीक्षण जिलाधिकारी ने एसपी के साथ कार्यक्रम के दौरान किया। परेड के दौरान हुई हर्ष फायरिंग ने समां बांध दिया। परेड में शामिल टोलियों ने जय हिंद के नारों के साथ मंच के सामने से मार्च किया।

विज्ञापन

लोगों को संविधान की शपथ भी दिलाई
इससे पूरा माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया। जिलाधिकारी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को संविधान की शपथ भी दिलाई। देश के 76 साल के गणतंत्र की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। परेड के बाद विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला जज अचल सचदेव, जालौन सांसद नारायण दास अहिरवारआदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें